Katyayani Organics
कात्यायनी डॉक्टर | थियामेथोक्सम 30% एफएस | रासायनिक कीटनाशक
कात्यायनी डॉक्टर | थियामेथोक्सम 30% एफएस | रासायनिक कीटनाशक
Product Description
कात्यायनी डॉक्टर कीटनाशक दवा बीज उपचार के लिए उपयोग की जाने वाली एक रासायनिक कीटनाशक दवा है, जिसमें थियामेथोक्सम (30%) होता है। यह तंत्रिका आवेग को बाधित करके सिस्टेमिक क्रिया के माध्यम से कीटों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। यह कीटनाशक कपास, मिर्च, सोयाबीन और कई अन्य फसलों में वाइट ग्रब और दीमक जैसे मिट्टी में रहने वाले कीटों के साथ रसचूसक कीटों के खिलाफ कृषि उपयोग के लिए उपयुक्त है।
थियामेथोक्सम 30 एफएस किन-किन कीटों पर काम करता है?
थियामेथोक्सम 30 एफएस के लक्षित कीटों में वाइट ग्रैब ,एफिड्स,सफ़ेद मक्खी, जैसिड्स, शूट फ्लाई, दीमक, थ्रिप्स, स्टेम फ्लाई, लाल मकड़ी और कई अन्य कीट शामिल हैं।
थियामेथोक्सम 30 एफएस कीटनाशक किन-किन फसलों लिए उपयोगी है?
थियामेथोक्साम 30% कीटनाशक दवा FS मुख्य रूप से कपास, ज्वार, गेहूँ, सोयाबीन, मिर्च, भिंडी, मक्का, सूरजमुखी और कई अन्य फलों एवं सब्जियों की फसलों के कीटों को नियंत्रित करता है।
थियामेथोक्सम 30 एफएस के कार्य करने की विधि
थियामेथोक्सम 30% FS सिस्टेमिक क्रिया द्वारा कीटों की तंत्रिका आवेग को बाधित करता है और साथ ही अत्यधिक उत्तेजित करता है जिससे कीट की मृत्यु हो जाती है।
थियामेथोक्सम 30 एफएस कीटनाशक के डोज
निम्नलिखित थियामेथोक्सम 30% FS कीटनाशक दवा के डोज दिए गए हैं:
|
फसल |
कीट |
फार्मूलेशन (मि.ली./ किलो ) |
|
चारा |
शूट फ्लाई |
10 मि.ली./ किलो बीज |
|
कपास |
एफिड,सफ़ेद मक्खी,जैसिड्स |
10 मि.ली./ किलो बीज |
|
गेहूँ |
दीमक |
3.3 मि.ली./ किलो बीज |
|
सोयाबीन |
शूट फ्लाई |
10 मि.ली./ किलो बीज |
|
मिर्च |
थ्रिप्स |
70 मि.ली./ किलो बीज |
|
भिंडी |
जैसिड्स |
5.7 मि.ली./ किलो बीज |
|
मक्का |
तना मक्खी |
8 मि.ली./ किलो बीज |
|
सूरजमुखी |
जैसिड्स थ्रिप्स |
10 मि.ली./ किलो बीज |
थियामेथोक्साम 30% FS कीटनाशक के मुख्य लाभ
थियामेथोक्सम 30 एफएस कीटनाशक के निम्नलिखित प्रमुख लाभ हैं :
- यह एक सिस्टेमिक बीज उपचार कीटनाशक है।
- शुरुआती मौसम में रसचूसक, चबाने, पत्ती खाने और मिट्टी में रहने वाले कीटों पर व्यापक नियंत्रण प्रदान करता है।
- थियामेथोक्सम 30% FS लक्षित कीटों पर शीघ्रता से कार्य करने के लिए जाना जाता है, जिससे अपेक्षाकृत कम समय में अच्छे परिणाम मिलते हैं।
थियामेथोक्साम 30% FS कीटनाशक से सम्बंधित प्रश्न
Q. क्या थियामेथोक्सम 30 एफएस का उपयोग मिर्च की फसलों में थ्रिप्स के नियंत्रण लिए किया जाता है?
A. हां, थियामेथोक्साम 30% FS एक अनुशंसित कृषि कीटनाशकों में से एक है, जो मिर्च की फसलों में थ्रिप्स कीटों के खिलाफ काम करता है।
Q. कपास की फसल में रसचूसक कीटों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे अच्छा कीटनाशक कौन-सा है?
A. डॉक्टर (थियामेथोक्सम 30% FS) अनुशंसित कीटनाशकों में से एक है जो कपास की फसल में रसचूसक कीटों के खिलाफ काम करता है।
Q. थियामेथोक्साम 30% FS अन्य कीटनाशकों से अलग क्यों है?
A. थियामेथोक्सम 30% FS एक सिस्टेमिक बीज उपचार कीटनाशक है जिसका उपयोग रसचूसक कीटों और वाइट ग्रब के खिलाफ किया जाता है।
Q. थायोमेथोक्साम 30 fs का न्यूनतम डोज क्या है?
A. थियामेथोक्साम 30% FS का न्यूनतम डोज लगभग 7 - 10 ग्राम/किग्रा बीज है।
Q. थायोमेथोक्साम 30 fs की कीमत क्या है?
A. थियामेथोक्साम 30% FS की 750 मिलीलीटर की बोतल की कीमत लगभग 788 रुपये है।


