Katyayani Organics
कात्यायनी एनपीके 20 20 20 उर्वरक (मिक्स माइक्रो 10 GM + ह्यूमिक + फुल्विक एसिड 30 GM) | 3 इन 1 पैक
कात्यायनी एनपीके 20 20 20 उर्वरक (मिक्स माइक्रो 10 GM + ह्यूमिक + फुल्विक एसिड 30 GM) | 3 इन 1 पैक
Product Description
उत्पाद के बारे में:
- संतुलित उर्वरक जिसमें नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), और पोटैशियम (K) प्रत्येक 20% की मात्रा में मौजूद हैं, जिससे पौधों को सम्पूर्ण पोषण मिलता है।
- आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों का सघन मिश्रण शामिल है: जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, बोरॉन, और मोलिब्डेनम।
- एक्टिवेटेड ह्यूमिक एसिड, फुल्विक एसिड और अमीनो एसिड फ्लेक्स से समृद्ध, जो मिट्टी की गुणवत्ता और पौधों की वृद्धि को बढ़ाते हैं।
- एनपीके 20 20 20 टमाटर, बैंगन, मिर्च, भिंडी, कपास, सोयाबीन, आम, चीकू, अनार और अन्य फलों, सब्ज़ियों व खेत की फसलों के लिए उपयुक्त।
मुख्य विशेषताएँ और लाभ:
- अंकुरण से लेकर पकने तक सभी अवस्थाओं में बेहतर वृद्धि में सहायक।
- संतुलित NPK (20:20:20) फ़ॉर्मुलेशन के साथ पूर्ण पौध आहार।
- फसल के प्रकार के अनुसार उत्पादन 20–40% तक बढ़ा सकता है।
- बगीचों, लॉन और कंटेनर प्लांट्स के लिए भी उपयुक्त।
- जड़ों, तनों और पत्तियों की संतुलित वृद्धि सुनिश्चित करता है।
- नाइट्रोजन हरी वृद्धि को बढ़ाता है, फॉस्फोरस जड़ों और फूलों को बढ़ावा देता है, पोटैशियम पौधों की गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारता है।
एनपीके 20 20 20 के डोज:
- फोलियर स्प्रे द्वारा : एक लीटर पानी में 1-2 ग्राम NPK 20:20:20 घोलें और समान रूप से स्प्रे करें।
मृदा अनुप्रयोग के लिए: 3-5 ग्राम NPK 20:20:20 प्रति लीटर पानी में मिलाएं और जड़ क्षेत्र के आसपास उपयोग करें।
एनपीके 20 20 20 से सम्बंधित प्रश्न
Q. फसलों में एनपीके 20 20 20 उर्वरक का उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
A. NPK 20-20-20 उर्वरक में मौजूद नाइट्रोजन पौधों में हरी पत्तियां एवं वनस्पति विकास को बढ़ावा देता है। फॉस्फोरस स्वस्थ फूल, कलियाँ, जड़ें और फलन प्रक्रिया में मदद करता है। पोटेशियम के उपयोग से समग्र पौधें का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
Q. एन पी के 20 20 20 में कौन-सा पोषक तत्व है जो पुष्पन एवं फलन प्रक्रिया में मदद करता है?
A. फास्फोरस, NPK 20 20 20 में महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जिसका उपयोग पुष्पन और फलन प्रक्रिया को बढ़ाने के साथ फूल और फल विकास के लिए किया जाता है।
Q. एनपीके 202020 उर्वरक मुख्य रूप से किन-किन फसलों के लिए उपयोगी है?
A. NPK 20 20 20 उर्वरक टमाटर, बैंगन, मिर्च, कपास, सोयाबीन, मटर, लोबिया, गोभी, नींबू, केला, आम और कई अन्य फलों एवं सब्जियों की फसलों के लिए उपयोगी है।
Q. एनपीके 20 20 20 उर्वरक की कीमत क्या है?
A. 1 किलो एनपीके 20 20 20 उर्वरक की कीमत करीब 399 रुपये है।
Q. एनपीके 20 20 20 उर्वरक का डोज क्या है?
A. फोलियर स्प्रे द्वारा NPK 20 20 20 उर्वरक का न्यूनतम डोज 1-2 ग्राम/ पानी है।


