उत्पाद जानकारी पर जाएं
1 का 1

Katyayani Organics

कात्यायनी आक्रमक | नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC | कीटनाशक

कात्यायनी आक्रमक | नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC | कीटनाशक

नियमित रूप से मूल्य Rs.637
नियमित रूप से मूल्य Rs.637 Rs.1,150 विक्रय कीमत
Saving Rs.513
Over 100+ sold today!
मात्रा

Product Description

कात्यायनी आक्रमक एक रासायनिक कीटनाशक है जिसमें सस्पेंशन कॉन्संट्रेट फॉर्मूलेशन में नोवलुरॉन 5.25% & इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% होता है। यह संपर्क और ट्रांसलैमिनर क्रिया के माध्यम से लेपिडोप्टेरान कीटों की विस्तृत श्रंखला को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है। यह कीटनाशक गोभी, मिर्च, अरहर और कई अन्य फसलों में डायमंडबैक मोथ, इल्लियां, फली छेदक, तना छेदक आदि जैसे कीटों के खिलाफ कृषि उपयोग के लिए उपयुक्त है।

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक किन-किन कीटों पर काम करता है?

कात्यायनी आक्रमक नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% W/W SC मुख्य रूप से लेपिडोप्टेरान कीटों को नियंत्रित करता है जैसे:

  • डायमंडबैक मोथ (प्लूटेला ज़ाइलोस्टेला)
  • इल्लियां (स्पोडोप्टेरा एक्ज़िगुआ)
  • फली छेदक (हेलिकोवर्पा आर्मिगेरा)
  • तना छेदक (सिरपोफगा इन्सरटुलस)

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक किन-किन फसलों के लिए उपयोगी है?

कात्यायनी आक्रमक नोवालुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC कीटनाशक मुख्य रूप से गोभी, मिर्च, अरहर, धान और कई अन्य फसलों के कीटों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है।

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक की क्रिया का तरीका

नोवलूरॉन 5.25%: मुख्य रूप से संपर्क क्रिया के माध्यम से कार्य करता है, यह काइटिन के संश्लेषण को रोककर कीटों के शरीर में होने वाली समस्त प्रक्रिया को बाधित करता है, जो उनके एक्सोस्केलेटन का एक प्रमुख घटक है। परिणामस्वरूप कीटों की मृत्यु हो जाती है।

इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9%: मुख्य रूप से नॉन-सिस्टेमिक क्रिया द्वारा ट्रांसलैमिनर क्रिया के साथ कार्य करता है। यह कीटों के तंत्रिका आवेगों में हस्तक्षेप करके काम करता है, जिससे पक्षाघात होता है और कीटों की मृत्यु हो जाती है।

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक के डोज

यहाँ विभिन्न फसलों के अनुसार डोज स्तर दिए गए हैं:

फसल

कीट

फार्मूलेशन

(मिली/ एकड़)

पत्ता गोभी

डायमंडबैक मोथइल्लियां

350 मिली/ एकड़

मिर्च

फली छेदक इल्लियां

350 मिली/ एकड़

अरहर

फली छेदक

350 मिली/ एकड़

धान

तना छेदक

600 मिली/ एकड़

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक के प्रमुख लाभ

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक के निम्नलिखित प्रमुख लाभ हैं :

  • यह कीटनाशक लेपिडोप्टेरान (कैटरपिलर) कीटों की एक विस्तृत श्रृंखला के खिलाफ प्रभावी है।
  • दोहरी क्रिया द्वारा कीटों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है।
  • क्विक नॉकडाउन और लंबे समय तक कीट नियंत्रण करता है।

नोवलुरॉन 5.25% + इमामेक्टिन बेंजोएट 9% SC कीटनाशक से सम्बंधित प्रश्न

Q. लेपिडोप्टेरान कीटों के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक कौन-सा है?

A. आक्रमक (नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC) कीटनाशक लेपिडोप्टेरान कीटों के लिए अनुशंसित कीटनाशकों में से एक है।

Q. क्या नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC कीटनाशक का उपयोग मिर्च की फसल में तना छेदक कीट का नियंत्रण करने के लिए किया जाता है?

A. हां, मिर्च की फसल में तना छेदक कीटों के नियंत्रण के लिए नोवलूरोन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC कीटनाशक का उपयोग किया जाता है।

Q. नोवालुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC कीटनाशक कीटों को कैसे प्रभावित करता है?

A. नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC कीटनाशक संपर्क और ट्रांसलेमिनर क्रिया द्वारा कीट को प्रभावित करता है, जो कीटों की तंत्रिकाओं को बाधित करता है।

Q. आक्रमक (नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC) कीटनाशक की कीमत क्या है?

A. लीटर आक्रमक (नोवलुरोन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC) कीटनाशक की कीमत लगभग 1699 है।

Q. आक्रमक (नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC) कीटनाशक का डोज क्या है?

A. आक्रमक (नोवलुरॉन 5.25% इमामेक्टिन बेंजोएट 0.9% SC) कीटनाशक का न्यूनतम डोज लगभग 350 मिलीलीटर/एकड़ है।

पूरी जानकारी देखें