उत्पाद जानकारी पर जाएं
1 का 5

Katyayani Organics

कात्यायनी KTM | थायोफिनेट मिथाइल 70% WP | रासायनिक फफूंदनाशी

कात्यायनी KTM | थायोफिनेट मिथाइल 70% WP | रासायनिक फफूंदनाशी

नियमित रूप से मूल्य Rs.406
नियमित रूप से मूल्य Rs.406 Rs.620 विक्रय कीमत
Saving Rs.214
Over 100+ sold today!
मात्रा

Product Description

उत्पाद के बारे में:

  • कात्यायनी केटीएम एक रासायनिक फफूंदनाशक है, जिसमें थायोफेनेट मिथाइल 70% WP (वेटेबल पाउडर फॉर्मूलेशन) होता है।
  • यह संपर्क और प्रणालीगत क्रिया (Contact & Systemic Action) के माध्यम से फफूंद की कोशिका विभाजन को बाधित करता है और उसकी वृद्धि रोकता है।
  • यह पाउडरी मिल्ड्यू, स्कैब, रिंग रॉट, फ्यूजेरियम विल्ट, अर्ली ब्लाइट, लेट ब्लाइट और रस्ट जैसी फफूंदजनित बीमारियों के खिलाफ प्रभावी है।
  • पपीता, सेब, टमाटर, लौकी, अंगूर, ककड़ी वर्गीय फसलें और अन्य फलों एवं सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है।

थायोफिनेट मिथाइल 70 wp

त्वरित प्रभाव:

  • संपर्क और प्रणालीगत कार्यवाही से पौधों के ऊतकों में प्रवेश कर पूरे पौधे को सुरक्षा प्रदान करता है।
  • फफूंद कोशिका विभाजन को बाधित करता है, जिससे उनका विकास रुक जाता है और वे नष्ट हो जाती हैं।
  • लंबे समय तक प्रभावी: छिड़काव के बाद 12 - 15 दिनों तक फसल की सुरक्षा करता है।

तकनीकी विवरण:

  • तकनीकी घटक: थायोफेनेट मिथाइल 70% WP
  • प्रवेश का तरीका: प्रणालीगत और संपर्क
  • कार्य करने की विधि: रोकथाम और उपचारात्मक

थायोफिनेट मिथाइल 70% WP

मुख्य विशेषताएँ और लाभ:

  • विस्तृत प्रभाव: विभिन्न प्रकार की फफूंदजनित बीमारियों के खिलाफ प्रभावी।
  • फफूंद वृद्धि रोकथाम: माइसेलियल स्टेज और स्पोरोलेशन स्टेज को बाधित करके रोग के प्रसार को रोकता है।
  • ट्रांसलामिनार क्रिया: पौधों के ऊतकों में प्रवेश करके अंदर से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • फाइटोटोनिक प्रभाव: पौधों की वृद्धि को बढ़ाता है, पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
  • बारिश के बाद भी प्रभावी: छिड़काव के बाद हल्की बारिश होने पर भी प्रभाव बनाए रखता है।
  • जल में शीघ्र घुलनशील: जल्दी घुलता है और पौधों पर समान रूप से फैलता है।

थायोफिनेट मिथाइल निमन फसलों के लिए उपयोगी

उपयोग और लक्ष्य बीमारियाँ:

फसल

रोग

फार्मूलेशन

(ग्राम/एकड़)

पपीता

पाउडर रूपी फफूंद

280 - 300

सेब

स्कैब

280 - 300

गेहूं

रस्ट

झुलसा रोग

280 - 300

टमाटर

सड़न

280 - 300

लौकी

एन्थ्रक्नोज

580 - 600

अंगूर

पाउडर रूपी फफूंद एन्थ्रक्नोज

रस्ट

300

 

थायोफिनेट मिथाइल 70 wp का उपयोग

प्रयोग की विधि:

  • फोलियर स्प्रे (पत्तों पर छिड़काव): 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर फसल पर समान रूप से छिड़काव करें।
  • ड्रेंचिंग: जड़ क्षेत्र में डालकर प्रणालीगत अवशोषण के माध्यम से फफूंद को नियंत्रित किया जा सकता है।

थायोफिनेट मिथाइल 70% WP फफूंदनाशी से सम्बंधित प्रश्न

Q. थायोफिनेट मिथाइल 70% WP किन-किन रोगों के लिए उपयोगी है?

A. KTM (थायोफिनेट मिथाइल 70 WP) मुख्य रूप से एन्थ्रेक्नोज, पाउडर रूपी फफूंदी, विल्ट रोग आदि को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है।

Q. खीरा में मुख्य रोग कौन-सा है और सबसे अच्छा उत्पाद कौन-सा है?

A. खीरा की फसल में पाउडर रूपी फफूंद मुख्य रोगों में से एक है, KTM (थायोफिनेट मिथाइल) फफूंदनाशी खीरा की फसल में पाउडर रूपी फफूंद को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है।

Q. पपीते की फसल में पाउडर रूपी फफूंद के लिए सबसे अच्छा फफूंदनाशी कौन-सा है?

A. थायोफिनेट मिथाइल 70 WP अनुशंसित फफूंदनाशी में से एक है, जो पपीते की फसल में पाउडर रूपी फफूंद रोग के खिलाफ काम करता है।

Q. थायोफिनेट मिथाइल 70% WP फफूंद रोगों को कैसे प्रभावित करता है?

A. थायोफिनेट मिथाइल 70 WP संपर्क एवं सिस्टेमिक क्रिया द्वारा फफूंद को प्रभावित करता है, जो फफूंद के कोशिका विभाजन एवं विकास को बाधित करता है।

Q. KTM (थायोफिनेट मिथाइल 70% WP) फफूंदनाशी की कीमत क्या है

A. 250 ग्राम KTM (थायोफिनेट मिथाइल 70 WP) फफूंदनाशी की कीमत करीब 383 रुपये है।

Q. KTM (थायोफिनेट मिथाइल 70% WP) का डोज क्या है?

A. KTM (थायोफिनेट मिथाइल 70% डब्ल्यूपी) का न्यूनतम डोज लगभग 250 - 600 ग्राम/एकड़ है।

पूरी जानकारी देखें